19 Apr 2024, 21:48:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 06 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:07AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे। हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है। यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकि अत्यधिक व्यस्त दिनचर्या आपको स्वास्थ्य और फिटनेस सम्बन्धी सम्बन्धी किसी भी काम को गंभीरतापूर्वक लेने कि राह में रोड़ा बनी हुई है। वैसे तो आप अपने भोजन को लेकर जागरूक रहते अहिं लेकिन पिछले कई दिनों से आप अपने काम में उलझे होने के कारण जंक फ़ूड खा रहे हैं। हालाँकि काम का दबाव अभी हल्का होने वाला नही है तब भी आपको अपने स्वास्थ्य की खातिर आराम करने और स्वास्थ्यकर भोजन करने की कोशिश करनी चाहिए। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपकी लव लाइफ में रोचक समय चल रहा है। जिन्होंने अभी किसी के साथ अपने सम्बन्ध की शुरुआत की है उन्हें इसे मजबूत बनाने के तरीकों के बारे में सोचना चाहिए। आप दोनों प्यार और प्रतिभा दोनों को ही एक साथ बहुत अच्छे से लेकर चल सकते हैं। अपने भविष्य के बारे में सोच खुली रखें लेकिन अभी कोई योजना निश्चित न करें। केवल समय के साथ चलते जाएँ। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपकी प्रतिभा को आपके उच्च अधिकारी पहचानेगें और आपके कार्य क्षेत्र में आपकी काफी प्रशंसा होगी और साथ ही साथ आपको घर में उपहार भी मिल सकता है जो आपके दिन को प्रज्जवलित करेगा और आप इस के हक़दार भी है। आपने अपने करियर को उठाने के लिए बहुत प्रयास किए है जिससे की आपको अपने कार्य की सराहना मिलेगी और अब उनके फल मिलने का समय भी है। आज के दिन आप कुछ महंगी खरीदारी में भी व्यस्त रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »