29 Mar 2024, 16:24:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 06 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:06AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं। जिससे भी आप मिलते हैं,आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं ,विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे। साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त कार्यक्रम से काम कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि आप व्यवस्थित हो जाएँ। आज आप तुलनात्मक रूप से आराम के मूड में रहेंगे लेकिन तब भी कोशिश करें कि आज अपना समय देकर अपने सभी मामलों को व्यवस्थित कर पायें नही तो आने वाले दिनों में सब चीजें और भी उलझती जायेंगी और जैसे ही स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखेगी ,आपको बहुत परेशानी अनुभव होगी। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
जो लोग जीवनसाथी की तलाश मैं है , उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आप आज किसी को आकर्षित कर सकते हैं। मित्रो के साथ मिले और उनके साथ बाहर जाए। जो लोग पहले से ही रिश्ते में है , वे भी अपने रिश्ते में चिंगारी का अनुभव करेंगे। आपकी एकरसता टूटेगी। आप अपने साथी के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप एक घरेलू व्यक्ति है , तो आप अपने साथी के साथ बाहर का रुख कर के आनन्दयी समय व्यतीत कर सकते है। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
ये समय उन लोगो से अपने आप को अलग करने का समय है जो आपके विचारो से असहमत है या जो आपके साथ चलने या सहयता करने में असमर्थ है। यह वित्तीय संतुलन के हिसाब से भी एक बड़ा कदम होगा। आपकी इस व्यापारिक रणनीति के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा। आपकी आय सुरक्षित है और जिसे आप अपनी संपत्ति को जोड़ने के लिए उपयोग कर सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »