29 Mar 2024, 01:42:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 05 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:25AM | Updated Date: Apr 5 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने किसी परियोजना में अपना काफी समय और प्रयास लगाये हैं और आपको अब इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा। दूरदृष्टि के साथ साथ आपके दृढ संकल्प और प्रयास भी रंग लाये हैं। आप कुछ नए बदलाव करना चाह रहे हैं ,लेकिन वित्तीय बाधाएं हैं। आज आप सीमित साधनों से ही इन कामों को पूरा करने के सृजनात्मक तरीके खोज लेंगे। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात पर विशेष ध्यान दें कि आप क्या खा रहे हैं। आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी लचीली है और इसी कारण आप पहले कई बार अस्वास्थ्यकर खाना भी खाते रहे हैं। वास्तव में अब आपके शारीरिक गठन को भी जोखिम है। आपको अपने खान –पान की आदतें सुधारनी होंगी। असल में,आज अपने खाने में लम्बे समय तक के लिए कुछ बहुत जरूरी बदलाव लाने का बिलकुल सही समय है। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
ये समय हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए है। आज का दिन प्रेम और अपने साथी के साथ मज़ा करने के लिए अति उत्तम है। हालाँकि आपकी चिंताओं का अंत नहीं होगा परन्तु ये खुश नुमा पल आपको थोड़ी देर के लिए आपको परेशानियों से दूर ले जाएंगे क्यों की आप इस समय को ख़ुशी से बिताएंगे। जो लोग अकेले है उन्हें सामाजिक समारोह में संभावित दीर्घकालिक भागीदार की प्राप्ति हो सकती है।
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपने हाल ही में जो कड़ी मेहनत की है , उसकी हर दिशा से सराहना होगी। आपको एक बोनस या एक लंबे समय से वेतन वृद्धि की चाह थी वो पूरी हो सकती है। आपको एक अच्छे वित्तीय अवसर की पेशकश भी की जा सकती है , जिसकी अपेक्षा आपको नहीं थी। हालाँकि ये एक बहुत बड़ा नहीं है , परन्तु यह संतोष की एक अच्छी भावना के रूप में आप में भर जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »