18 Apr 2024, 09:19:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 05 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:24AM | Updated Date: Apr 5 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं। उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें। सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा। ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात की काफी संभावना है कि आप बुखार की चपेट में आने वाले हैं,वायरल बुखार भी हो सकता है लेकिन समय से सावधान हो जाना ही उपयुक्त होगा। एलर्जी और वायरल संक्रमणों से सावधान रहें हालंकि ऐसा करना मुश्किल होगा। बचने का एकमात्र उपाय आराम है। पूरा आराम करें। दरअसल आपकी सबसे बड़ी चुनौती अब काम के साथ साथ अपनी सेहत को भी संतुलित रखना है। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने प्यार को ढूँढने के लिए काफी दूर आ गये हैं लेकिन अब तक तलाश पूरी नही हुई है लेकिन आपके ख़ास दोस्तों में ही कोई ऐसा है जो आपको प्यार करता है लेकिन उसने आपको अभी तक इस बारे में बताया नही है। हो सकता है उन्हें आपसे इनकार का डर हो या वे चाहते हों कि पहले आप प्रोपोज करें। उनके साथ कुछ समय और बताएं और आपको उनके दिल तक पहुंचने का रास्ता मालूम हो जाएगा। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
कुछ मामूली समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है , जिससे की अपने कार्यस्थल पर शांति से कार्य करने में बाधा आ सकती है। आज आपको धैर्य की एक बड़ी मात्रा की जरूरत है खासकर जब आप अपने सहकर्मी के साथ कार्य करे। क्रोध को दूर रखे बल्कि उसके साथ समझदारी से निपटे ताकि आपके पूरे समूह के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »