19 Apr 2024, 15:31:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 05 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:19AM | Updated Date: Apr 5 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं। आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं। इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए। आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं। अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का सारा दिन बदलाव के नाम रहेगा। आप किसी ऐसे आदमी के संपर्क में आ सकते हैं जो या तो आपके जीवन में बदलाव का कारण बनेगा या ऐसे लोगों से आपकी मुलाक़ात करवाएगा जो आपकी जिन्दगी में बदलाव लायेंगे। हालाँकि.सभी तरह के परिवर्तन आपके लिए अच्छे नही हैं। किसी बदलाव को लागू करने से पहले यह तय कर लें कि यह लम्बे समय में आपके लिए अच्छे परिणाम दे पायेगा या नही ?
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
इस बात की बहुत आशंका है कि कोई तीसरा आदमी किसी गलत इरादे से आपके सम्बन्ध में दखलंदाजी करने की कोशिश करेगा। यह कोई ऐसा आदमी है जिसपर आप विश्वास भी करते हैं और आप इसपर निर्भर भी हैं। इसीलिए वह अगर आपके पार्टनर के बारे में कोई भी सूचना दे तो पहले उसकी छानबीन कर लें। आप अपने पार्टनर की वजह से इर्ष्या का कारण बन सकते हैं। आपको केवल अपनी ही भावनाओं पर भरोसा करना होगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
अप्रत्याशित धन की प्राप्ति के आज योग बन रहे है। आपको ऐसे धन की प्राप्ति हो सकती है जिसके बारे में आपने सोचना छोड़ दिया था। आज आप अपने निष्क्रिय निवेश के ऊपर भी ध्यान दे क्योकि वहा से भी आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। अगर किसी ने आपसे उधार लिया है और जिसे आप लगभग भूल चुके है वहा से भी धन प्राप्ति का शुभ सन्देश मिल सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »