29 Mar 2024, 12:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 05 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:18AM | Updated Date: Apr 5 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। इस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने जुलने में करें। इससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
छोटी लेकिन निरंतर बनी रहने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पूरे दिन तनाव बना रहेगा। आप वैकल्पिक चिकित्सा के कुछ तरीके अपना सकते हैं और अगर आप ऐसा करते रहेंगे तो आपको फायदा भी होगा। आज जंक फ़ूड से बचें ,इससे तनाव ही बढ़ेगा। आपको हर प्रकार से स्वास्थ्य सुधार पर ध्यान देना होगा ,योग और ध्यान से भी विशेष लाभ होगा। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज से काम लेना होगा। अगर शांति बनाये रखनी है तो सोच समझकर बोलें। छोटी मोटी कहासुनी भी गंभीर रूप धारण कर सकती है। हालाँकि, ऐसा कभी कभार ही होता है। इसे अधिक तूल न दें, अगर देंगे तो तो जीवन की किसी अच्छी चीज को खो देंगे। आज चुप्पी साधना सबसे बेहतर रहेगा। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
रोजगार और आय के नए अवसर आज आपको मिल सकते है। आपको आगे बढ़ने के काफी अवसर मिलेंगे जिसको लेकर आप समझ नहीं पाएंगे की कौन सा विकल्प आपके लिए अच्छा है , जिसे लेकर आप आगे बढ़ सकते है। आज परिवार और कार्य क्षेत्र में संतुलन बिठाना मुश्किल हो सकता है और आप अपने कार्य क्षेत्र को परिवार की तुलना में ज्यादा महत्व देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »