26 Apr 2024, 03:48:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 04 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:13AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे। किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं।  आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको अपने खाने के बारे में अतिरिक्त सावधानी रखनी है।  अपच और पेट की तकलीफ तो सामान्यत हो ही सकती हैं, कईयों को इससे गंभीर तकलीफ भी हो सकती है।  तले-भुने खाने ,जंक फूड और मीठे स्नैक्स से दूरी ही बनाये रखना ठीक होगा।  अगर सही सावधानी नही रखी तो लम्बे समय से बीमारी से परेशान व्यक्तियों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  व्यायाम हल्का करें या आराम करें। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आपको बहुत ही व्यवहारिक होकर अपने चिडचिडे रहने का कारण ढूँढना होगा। अगर आपको लगता है कि कोई चीज या बात आपके बहुत काम नही आने वाली तो भी ओवर रियेक्ट न करें। अगर आपको अपने इस सम्बन्ध को आगे बढाना है तो आपको इन छोटी छोटी दरारों को भरना होगा। इसके लिए अपनी भावनाओं से हटकर स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना होगा। इस बारे में आपको अपने ही बारे में परेशान करने वाली कोई सच्चाई भी पता लगेगी। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आप अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए चाल चलने की कोशिश कर रहे हैं , लेकिन आप इन बातों में लिप्त न हो नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। लोग इसे एक अपराध के रूप में लेंगे और हमेशा के लिए आप अपना विश्वास खो सकते हैं जो इतने सालों में अपने अपने लिए बनाया है, इसलिए इस तरह के कृत्य से दूर रहे और बस आप अपने हर कार्य में ईमानदारी का प्रदर्शन करे , जिस तरह से आपने हमेशा से किया है !
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »