16 Apr 2024, 22:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 04 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:13AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपके दिमाग में आज कोई अद्भुत विचार आएगा और आपको इसे हाथोहाथ केवल इसीलिए रद्द नही क्र देना चाहिए क्योंकि आपको इसका हो पाना मुश्किल लग रहा है।  आज बड़ा सोचने और ऊँचाइयों को छूने का दिन है।  ऐसा करने के लिए आपको बाधाओं की सूची बनाकर अच्छी योजना बनानी अहि और आप पायेंगे कि परेशानियों से खुद-ब-खुद समाधान नजर आने लगेंगे। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन अपने लिए कुछ ख़ास करने के लिए बहुत अच्छा है। किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट या मसाज के लिए जाएँ,आपको बहुत अच्छा और खूबसूरत अहसास होगा। आपको अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में भी कोई शुभ सूचना मिलेगी। आप अपने लिए कई तरह के फिटनेस कार्यक्रम लागू करके यह देख सकते हैं कि आपके शरीर के लिए सबसे अधिक उपयुक्त कौनसा है ?
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप बहुत अच्छा सम्बन्ध बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अहंकार को छोड़ दें। आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप छोटे विवादों को बड़ी समस्याओं में तब्दील नही होने देना चाहते तो अभी संभल जाएँ। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन काफी मुश्किलो से भरा रह सकता है और आपको सख्त नियमो का पालन करते हुए काफी कठिनं परिश्रम करना पड़ेगा , लेकिन यह आपके भविष्य की योजनाओं के लिए एक ठोस आधार बनाने में मदद करेगा। आज का परिश्रम आपको भविष्य में फल देगा। हो सकता है की आप अपने सहयोगी की जिम्मेदारी भी ले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »