20 Apr 2024, 18:12:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 04 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:05AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी।  लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें। हारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं।  आपने निरंतर प्रयास किये हैं ,लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा। समस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप थोड़े से घमंड के मूड में रहेंगे।  अपनी इस साहसिक ऊर्जा को ऐसे लोगों का सामना करने के लिए बचाए रखें जो आपकी विश्वसनीयता पर आज संदेह जाहिर कर सकते हैं,लेकिन अगर आप खुद को उनकी बातों से प्रभावित होने देंगे तो आपकी तबियत खराब हो सकती है।  इन सबसे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप या तो किसी फिटनेस कार्यशाला में भाग लें या किसी कैंप में जाकर मजे करें। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आप काफी भावनात्मक हैं और संभावना है कि आपको अपने जैसे ही कोई भावनात्मक और उत्साही बन्दा भी मिल जाए लेकिन आपको उसके साथ नही चलना है क्योंकि उससे आपके हाथ निराशा ही लगेगी। ये तो आपको पता ही है कि आकर्षण भी चुम्बक के विपरीत ध्रुवों में ही होता है। आप अपनी अपेक्षाओं को थोडा कम करें और अपने स्तर के लोगों के साथ ही दोस्ती बढाने की उम्मीद करें। हो सकता है आप बाद में उनके साथ बिज़नेस भी कर पायें। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप में अति आत्मविश्वास पैदा होगा क्योकि आपके सारे कार्य बड़ी खूबसूरती के साथ क्रियान्वयन हो रहे है। आज समय है की आप अपना कदम पीछे ले और सोचे की वास्तव में आप के लिए क्या आवश्यक है , उसका मूल्यांकन करे और ध्यान दे की आप अपनी क्षमताओ से क्या हासिल कर सकते हैं। आपको ध्यान रखना है की आपकी जितनी चादर है उतना ही पाव फैलाये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »