20 Apr 2024, 02:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 01 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:11AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी ,उनके बारे में चिंता ना करें। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज इस बात की सम्भावना है कि आपको साझे प्रयोग की किसी चीज से त्वचा का संकर्मण हो जाए। इसीलिए,अपने नहाने धोने तथा साफ़ सफाई की चीजों को ध्यानपूर्वक अलग तथा साफ़ सुथरा ही रखें। दरअसल,अब आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त साफ़ सफाई रखनी होगी।  आपको अपनी आँखों को भी धूल –मिटटी से बचाना होगा नही तो आँखों में भी एलर्जी की समस्या हो सकती है। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
शायद आप जितना संभाल सकते हैं आपके पास फिलहाल उससे कहीं ज्यादा है। आपके पास काफी काम होने के साथ साथ कई सारे अफेयर भी हैं। इनके चलते आपको अपने काम के साथ समझौता करना पड़ सकता है जिससे आपको भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और आपके पास जो है उसी में तसल्ली रखें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आपकी करियर से सम्भंधित योजना बिगड़ रही है। आप एक बात पर अपना दिमाग एकाग्रचित नहीं कर पा रहे है। आप सोच सोच कर समय को बर्बाद कर रहे हैं। आप किसी भी अनुभवी पेशेवर या एक कैरियर सलाहकार से सलाह ले सकते हैं। एक कैरियर सलाहकार के मार्गदर्शन से आप को एक मार्ग मिल सकता है। आज आप अपने करियर के बारे में एक दिशा में सोच सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »