20 Apr 2024, 03:10:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 31 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:23AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति एवं करियर में तरक्की का दिन है ,लेकिन इन सबके लालच में अपने परिवार की उपेक्षा ना करें। दरअसल आज आप अपने भीतर आध्यात्मिकता का भी अनुभव करेंगे। इन दोनों शक्तियों के बीच उलझा हुआ अनुभव भी करेंगे लेकिन अंतत दोनों में संतुलन बना पाने में कामयाब होंगे।
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने दिन की शुरुआत या अंत एक अच्छी धीमी सैर के साथ करें। इससे आपको राहत भी मिलेगी और सकारात्मकता भी। अपने किसी करीबी को साथ चलने को कहें। दिन में आप पर थकावट हावी हो सकती है। तनाव न लें,सही समय आने पर सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। कफीन वाले पेय पदार्थों की बजाय ताजा जूस पीयें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आपके रिश्ते में हाल-फिहाल काफी उलझनें रही हैं और आप अपने पार्टनर के इशारे या जो वह आपको समझाना चाह रहे हैं वह नही समझ पाए हैं। आज आपको अपने पार्टनर के बारे में कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपको स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। आप इसके आधार पर कोई निर्णयात्मक कदम भी उठा सकते हैं लेकिन ऐसा करते हुए भी शांति बनाये रखें। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो कंपनी से इसकी जाँच करें। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। यह निवेश के किसी भी प्रकार के लिए एक शुभ दिन है। अगर आप संपत्ति खरीदने के लिए योजना बना रहे है, तो आज का दिन सौदे के लिए अनुकूल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »