23 Apr 2024, 18:37:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 31 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:21AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप काल्पनिक से मूड में हैं। अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है। आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं। आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है। आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज ऊर्जा और जिन्दादिली से भरे हैं ,आपको खुद का बेहतरीन तरीके से इलाज कराने के बारे में भी आज कोई काम की सूचना मिलेगी। पिछले काफी समय से आपकी जिस बीमारी को पहचानना मुश्किल हो रहा था ,उसे आसानी से पहचान कर उसका इलाज करवा पायेंगे।या तो पूरे शरीर की मसाज कराएं या अपने शरीर तथा दिमाग को भी राहत देने के लिए स्पा में समय बिताएं।
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन तीव्र भावनाओं के नाम रहेगा। रोमांस के नाम पर आपकी मांगें तो बढ़ी हैं लेकिन आपने अपने पार्टनर की भावनाओं की शक्ति और उनकी सहायता को काफी कम करके आँका है। अगर आप अपने रिश्ते के हिसाब से अपनी मांगों को देखेंगे तो पायेंगे की वे आपके पार्टनर की तुलना में कहीं ज्यादा हैं। आज के समय का उपयोग अपने सम्बन्ध में थोड़े भावनात्मक होने के लिए करें। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
लालच आज आपके रास्ते में दिखाई देगा, लेकिन आवश्यक है की आप सही मार्ग पर चले। गलत और छोटे रास्ते अंत में आपके करियर के लिए हानिकारक हो सकते है। सही रास्ता चुनना इतना आसान नहीं होगा और ये तभी हो सकता है जब लालच आप पर हावी न हो। अगर आप अपने से यह नहीं कर सकते हैं, तो एक सच्चे शुभचिंतक की सहायता ले सकते है जो आपको मजबूत रहने में मदद करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »