29 Mar 2024, 19:42:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 31 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:17AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा। लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे। यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है। 

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आज चोट लगने की संभावना बनी हुई है। आपको गिरने और दुर्घटना से बचने के लिए अतिरिक्त सावधान रहना होगा। डॉक्टर के पास जाना होगा। स्वास्थ्य की उपेक्षा ना करें नही तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आपको अपने करीबियों में से भी किसी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। चिंता न करें,यह अस्थायी चरण है और समय पर सही कदम उठा लेने से आप आसानी से अपनी समस्याएँ सुलझा लेंगे।

कन्या प्यार और संबंध राशिफल

आपका कोई नया दोस्त या परिचित बन सकता है। इससे आपको प्यार के गहरे अर्थ का पता चलेगा और आप सच्चे और बनावटी प्यार में अंतर समझ पायेंगे। इन सारी चीजों से आपको अपने लिए सही व्यक्ति का चुनाव करने में भी मदद मिलेगी। आज मिलने वाले हर व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करें। 

कन्या कैरियर और धन राशिफल

आज आप एक दार्शनिक मुद्रा में रहेंगे और गहरी सोच वाली ऐसी किसी भी नौकरी में आज आप सफलता को छुएंगे। शिक्षकों, वकीलों, दार्शनिकों, प्रचारकों और राजनेताओ के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन आपको सांसारिक एवं जीवन के गहरे सवालों के बीच ध्यान देने की जरूरत है। व्यावहारिक स्थिति से अपना मुख मोड़ना आज आपकी सबसे बड़ी समस्या है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »