29 Mar 2024, 13:51:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बहुत ही दुख झेला है इन 3 राशियों ने, लेकिन अब मां लक्ष्मी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 12:31AM | Updated Date: Mar 30 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 वृष राशि
आपकी राशि में शुक्र का आगमन किसी वरदान से कम नहीं है सभी सोची समझी रणनीतियां कारगर रहेगी यहां तक की इन 4 महीनों में आप केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों से किसी भी तरह की मदद लेना चाहें अथवा नौकरी हेतु आवेदन करना चाहे तो परिणाम आपके पक्ष में आने के योग।
 कर्क राशि
राशि से लाभभाव में शुक्र का गोचर अब तक के आपके सभी नुकसान की भरपाई कर देगा। आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता हासिल होगी। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें नौकरी में पदोन्नति एवं परिवार के बड़े सदस्यों से आर्थिक लाभ मिलेगा।
 
 सिंह राशि
राशि से कर्मभाव में शुक्र का गोचर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने में मदद करेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, क्योंकि चार महीने से भी अधिक शुक्र आपके कर्मभाव में रहकर नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का बेहतरीन योग बनाएंगे और भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। 
 
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम केंद्रभाव में शुक्र का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें तो परिस्थितियां आपके पक्ष में। मकान वाहन के क्रय का योग, व्यापार में भारी उन्नति। 
 
मकर राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में शुक्र का जाना विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन फल कारक सिद्ध होगा। किसी भी तरह की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यह गोचर कामयाबी के अच्छे अवसर प्रदान करेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 
 
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर विलासिता संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति कराएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहे तो अवसर अच्छा है सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी यह समय आपके लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है लाभ उठाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »