29 Mar 2024, 11:47:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

ग्रहों ने चली ये चाल, 12 राशियों पर पड़ेगा ये असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:00PM | Updated Date: Mar 29 2020 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आसमान में ग्रहों की चाल लगातार बदलती रहती है, ऐसे में ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की दशा में भी परिवर्तन होता है। दरअसल ज्योतिष के मुताबिक आकाश में स्थित ग्रह हमें काफी हद तक प्रभावित करते हैं। जानकारों की मानें तो आकाश से चांद समुद्र के जल में तक ज्वार भाटा लाकर उसे प्रभावित कर देता है।
 
तो मानव क्या चीज है, वहीं मानव का तो शरीर ही 70 प्रतिशत जल का बना होता है ऐसे में चंद्र से हमारा भी प्रभावित होना स्वाभाविक ही है। इसी प्रकार अन्य ग्रह भी जो दूसरे पदार्थों के प्रतीक हैं, हमें प्रभावित करते हैं। ज्योतिष में इन ग्रहों की संख्या 9 मानी गई है। जो सीधे तौर पर हमें प्रभावित करते हैं।
 
इन्हीं सब गणनाओं के बीच ग्रहों के राजा सूर्य ने 14 मार्च 2020 को मीन राशि में गोचर कर लिया था, वहीं रविवार यानि 22 मार्च 2020 को ग्रहों के सेनापति यानि मंगल ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। मकर शनि की राशि है, साथ ही यह मंगल की उच्च राशि भी है।ऐसे में मंगल का इसमें प्रवेश जहां एक ओर कुछ लोगों को खास फायदा दे सकता है, वहीं कुछ के सामने इसके चलते परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। कुल मिलाकर ग्रहों के सेनापति मंगल का ये परिवर्तन सभी राशियों पर अपना खास असर छोड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »