28 Mar 2024, 19:15:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नवरात्रि में गुरु का होगा राशि परिवर्तन - इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 12:50PM | Updated Date: Mar 26 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि
गुरु के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है और इनका सोया भाग्य खुलने वाला है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और हर रोका कार्य पूरा हो जाएगा।
 
वृष राशि
इस परिवर्तन से वृष राशि के लोगों पर मिला जुला असर पड़ेगा। इस राशि के लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि धन लाभ का भी संयोग बन रहा है।
 
मिथुन राशि
गुरु के इस परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों की किस्मत खुल जाएगी और इस राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। जो लोग व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं उन लोगों को लाभ मिलेगा।
 
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन सही साबित नहीं होेने वाला है और कर्क राशि के लोगों को पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। साथ में ही शुत्र से हार का सामना भी करना पड़ सकता है।
 
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को संतान का सुख मिलेगा और कार्य क्षेत्र में नाम बढ़ेगा। हालांकि इस राशि के लोग गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनें तो बेहतर होगा।।
 
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन उत्तम रहेगा और इस राशि के लोगों को परिवारिक सुख भी मिलेगा। बच्चों के विवाह होने की संभावना भी अधिक है।
 
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बहन से मतभेद हो सकते हैं और परिवार में थोड़ी सी अशांति पैदा हो सकती है।
 
वृश्चिक राशि
गुरु के मकर राशि में जाने से इस राशि के लोगों पर अच्छा असर पडे़गा। इस राशि के जातकों का आत्म-विश्वास बढ़ेगा और हार कार्य में इनको तरक्की मिलेगी।
 
धनु राशि
धुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और परिवार के लोगों में प्यार बढ़ेगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें केवल कामयाबी ही मिलेगी।
 
मकर राशि
खर्चों में वृद्धि होगी और अनचाहा खर्चा हो सकता है। पैसों से जुड़े किसी भी फैसले को सोच समझकर लें और हो सके तो एक महीने तक कोई भी बड़ा फैसला लेने से बेचे। किसी भी जगह पैसों का निवेश भी ना करें।
 
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन लाभ होगा। परिवार में हो रही कलह खत्म हो जाएगी।
 
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मन काफी प्रसन्न रहेगा। जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी और जो चाहते हो आपको वो मिल जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »