29 Mar 2024, 03:13:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

माता रानी की कृपा से आज इन 4 राशियों की बदलेगी किस्‍मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2020 1:12AM | Updated Date: Mar 19 2020 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मनचाही मुराद पूरी होगी। जीवनसाथी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। शैक्षणिक स्तर पर आज सब कुछ सुचारु ढंग से चलता रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। विचार-विमर्श में आपको कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। मन की बातें किसी से शेयर करने की इच्छा हो सकती है।
 
 
वृषभ 
आज आप आर्थिक परेशानी से मुक्त हो जाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव हो सकता है। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। समय पर भोजन न मिलने से क्रोधित हो सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर कठिनाई होगी। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा करते हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता हैं। परिवार से जुड़े कई मामले आज आपके दिल-दिमाग पर हावी हो सकते हैं।
 
मिथुन
आज पिता का बीमार स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा, वह लाभप्रद रहेगा। प्रवास या पर्यटन भी होगा। मध्याह्न के बाद आपके मन उलझन में रहेगी। आपके लिए महत्वपूर्ण देखभाल करना और अपनी सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करना महत्वपूर्ण है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी।
 
कर्क 
आज का दिन शुभ है। कार्यस्थल पर जांच रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि आपके सहयोगी आपके धैर्य और समझ का परीक्षण कर सकते हैं। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नए उद्दयम से आमदनी आनी शुरु हो सकती है। आज होने वाली ज्यादातर बातचीत और सौदेबाजी में आपको सावधान रहना होगा। कोई दोस्त ज्यादा ही स्वार्थी हो सकता है, सावधान रहें।
 
सिंह
मित्रों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। शत्रुओं द्वारा रचे षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभालकर रखें, कोई चीज गुम हो सकती है। किसी भी अप्रियता को दूर करने के लिए शब्दों के साथ अपने चालाक तरीके का प्रयोग करें। आप दूसरों के लिए मददगार रहें। पुराने दोस्तों के बारे में कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
 
कन्या 
व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। पार्टनरशिप के व्यापार में आपको थोड़ी चिंता रहेगी। मायके से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपके क्रोध में लिए गए निर्णय के वजह से आपको पछताना पड़ सकता है। कुछ अनपेक्षित और अच्छी घटनाएं होने के योग बन रहे हैं। उन पर आपको बारीकी से ध्यान देना चाहिए।
 
तुला
आज आपकी सकारात्मकता पूरे माहौल को सकारात्मक बनाए रखेगी। बड़े अधिकारियों के साथ आपका खूब तालमेल बैठेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ वाले अनुबंध हो सकते हैं। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। कुछ लोगों के कारण आप भावनात्मक रुप से परेशान हो सकते हैं। इसी प्रकार कुछ लोगों से बहस या अनबन जैसी स्थिति भी बन सकती है। पार्टनर आपकी भावनाओं समझेगा।
 
वृश्चिक 
पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा। आपकी लव लाइफ में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। परिवार को सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी से आनंद पूर्ण व्यवहार बनेगा। आय के साधन मजबूत होंगे।
 
धनु 
आज आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और अध्यात्मिक किताबें पढ़ने की उत्सुकता रहेगी। नौकरी पेशे में बेहतर कार्य को होने वाले है। बेहतर समर्थन आपको प्राप्त होगा। कार्य की ओर से बेहतर प्रगति हासिल होने वाली है। आस्था और विश्वास से कार्य बनेंगे। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आमदनी बढ़ाने के नए तरीके आपको पता चल सकते हैं। बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों के लिए मेहनत का दिन है।
 
मकर 
आपके ऊपर माता रानी की कृपा बनी रहेगी। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठ वक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में आपको अपने व्यवहार में सुधार करना पड़ सकता है।
 
कुंभ
आज आप अपना किमती समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ। आपको अपनी हार से कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है, क्योंकि अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है। ऐसे मामलों में ना पड़े जिन से आपका कुछ लेना-देना नहीं है। आकस्मिक धन लाभ है और संतान का लाभ होगा। किसी के लिए आपको गलतफहमी भी हो सकती है। अपनी इज्जत बचाने या प्रभाव जमाने के लिए आप बड़ा झूठ बोल सकते हैं।
 
मीन
आज सरकारी कार्यों में लाभ होगा। खाली वक्त का आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। कुल कुटुम्ब का सहयोग मिलेगा। करीबियों से सतर्कता बढ़ेगी। छोटी-छोटी बातों की परवाह न करें। विपरीत लिंग वाले लोगों पर ज्यादा ही खर्चा हो सकता है। भाइयों से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मजबूती प्राप्त होगी। कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »