29 Mar 2024, 10:52:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 18 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 12:56AM | Updated Date: Mar 18 2020 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके लिए बहुत सारा काम है ,व्यस्त रहेंगे। जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें। नम्र बने रहें। आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे। धीरज रखें ,परिवर्तन ही शाश्वत नियम हैविसिलिये बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने शरीर के विकास के स्थान पर मानसिक विकास के बारे में सोचें। आप अपने आपको शारीरिक रूप से तो फिट ही रखते हैं लेकिन अपने अत्यधिक काम करने वाले मन का उतना ध्यान नही रख पाते। शांति रखें,किसी ऐसे मनोरंजक कार्यकलाप में हिस्सा लें जिससे आपके मन को भी ताजगी का अनुभव हो। अपना कुछ समय खुद को भी दें। एकाग्र रहने और ध्यान की कोशिश करें। अपने कई दिशायों में भागते हुए मन को कोशिश करके अपने विचारों को एक दिशा देने की कोशिश करें। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आप आज मिलने वाले हर आदमी के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे लेकिन इसका अर्थ यह बिलकुल नही है कि उनमें से हरेक आपके लिए परफेक्ट पार्टनर साबित हो सकता है। पहली नजर के आकर्षण को प्यार कहना काफी जल्दबाजी होगी। एक कदम पीछे हटें और यह देखने और सोचने की कोशिश करें कि अगर आप इस आदमी के साथ जिंदगी बिताएंगे तो अब स्थिति क्या है और भविष्य में इस सम्बन्ध में क्या होने की संभावना है ?
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज पेशेवर मामलों में, आपको एक प्रभावशाली व्यक्ति से समर्थन मिल सकता है। उस व्यक्ति के साथ काम करते हुए, अपने काम के माध्यम से उसे प्रभावित करने के लिए कोई भी कसर न छोड़े। आप एक पदोन्नति या वेतन वृद्धि को प्राप्त करने के लिए सीढ़ी चढ़ रहे हैं। दूसरों से इसके बारे में बात करने से बचें। बस अपने काम पर ध्यान केंद्रित करे। आपका काम ही आपके बारे में बोलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »