20 Apr 2024, 08:40:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का 28 तारीख का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 12:15AM | Updated Date: Feb 28 2020 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे।  अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं।  अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे। किसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा।  बोलते हुए सावधान रहें। किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है।  कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा। 
 
आपके कार्यस्थल पर बढ़ रहे तनाव से आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां जैसे माइग्रेन ,चिंता ,सिरदर्द और हाइपर टेंशन जैसी तकलीफें हो सकती हैं। इन सबसे बचने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत ध्यान ,सांस की एक्सरसाइज और अन्य रिलैक्स करने वाली तकनीकों से करनी चाहिए। खूब सारा पानी पीयें और जंक फ़ूड से दूर रहें क्योंकि ये केवल आपके तनाव को बढ़ाएंगे|
 
आज अक दिन आपके लिए बहुत ख़ास होगा।  आपको अपने मन की बात बताने का मौका मिल सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपके मुंह से कुछ ऐसा न निकले जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।  अपनी बात छोटे और अर्थपूर्ण तरीके से पूरी करें।  आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करने के और भी मौके मिलेंगे।  जो बात आपके मन में कई दिन से है , उसे सामने आने दें। 
 
शोध विधार्थियों को आज के दिन शुभ सन्देश मिल सकता है। जो विद्यार्थी आज के दिन प्रतियोगिता परीक्षा में भाग ले रहे है वे भी अपनी आशा से ज्यादा अछी परीक्षा देंगे परन्तु समय के अनुसार निर्णय और काम करना काफी महत्वपूर्ण होगा। इन घटनाओं से आपको जो अवसर मिल रहे है आपको शीघ्र अतिशीघ्र इनका उपयोग करना होगा अन्यथा अवसर हाथ से निकल सकता है। आपको एक कठोर और कठिन निर्णय अपने कार्य क्षेत्र या करियर की सुरक्षा के लिए लेना पड़ सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »