29 Mar 2024, 06:45:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का 28 तारीख का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 12:13AM | Updated Date: Feb 28 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपके दिमाग में आज कोई अद्भुत विचार आएगा और आपको इसे हाथोहाथ केवल इसीलिए रद्द नही क्र देना चाहिए क्योंकि आपको इसका हो पाना मुश्किल लग रहा है।  आज बड़ा सोचने और ऊँचाइयों को छूने का दिन है।  ऐसा करने के लिए आपको बाधाओं की सूची बनाकर अच्छी योजना बनानी अहि और आप पायेंगे कि परेशानियों से खुद-ब-खुद समाधान नजर आने लगेंगे। 
 
अपने शरीर के विकास के स्थान पर मानसिक विकास के बारे में सोचें। आप अपने आपको शारीरिक रूप से तो फिट ही रखते हैं लेकिन अपने अत्यधिक काम करने वाले मन का उतना ध्यान नही रख पाते। शांति रखें,किसी ऐसे मनोरंजक कार्यकलाप में हिस्सा लें जिससे आपके मन को भी ताजगी का अनुभव हो। अपना कुछ समय खुद को भी दें।  एकाग्र रहने और ध्यान की कोशिश करें। अपने कई दिशायों में भागते हुए मन को कोशिश करके अपने विचारों को एक दिशा देने की कोशिश करें। 
 
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके सम्बन्ध में कुछ उलझन का समय चल रहा है।  पिछले कई दिनों में बहुत सारी घटनाएं हुई हैं और आपने रक्षात्मक रुख अपना लिया है जिससे आप केवल अपना सर नीचा करके शांति बनाये रखना चाहते हैं।  हालाँकि ,यही वो समय है जब आपको अपने रिश्ते की गहराई को जानने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपनाने की जरुरत है। 
 
आप लंबे समय से एक ही परियोजना पर काम कर रहे है , इसलिए आपका दिन आज आपको नीरस लग सकता है। ये आपकी प्रगति के लिए हानिकारक है , इसलिए जितनी जल्दी हो सके बदलाव लाने के लिए आप कोशिश करे। हालांकि तब तक अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते का आनंद लें क्योकि उनमें से एक बहुत सुरक्षित रूप से आपको संगठन से बाहर का रास्ता खोजने में मदद कर सकता है!
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »