29 Mar 2024, 12:01:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:17AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा,  तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे। 
 
आज आप ख़ुशी मनाने के मूड में अधिक रहेंगे लेकिन आपको यह भी समझना चाहिए कि अपनी अस्वास्थ्यकर जीवन शैली के चलते आप आप अपने स्वास्थ्य को बहुत नुक्सान पहुंचाने पर तुले हुए हैं। आपको अपनी डाइट और शारीरिक मेहनत सहित सभी चीजों में कमी लानी होगी।  लत वाली चीजों जैसे तम्बाकू,अल्कोहल और ड्रग्स से भी आपको दूर रहना है क्योंकि इनसे आपके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। 
 
आप थोड़े समय चलने वाले अस्थाई किस्म के संबंधों से ही संतुष्ट हो जाते हैं लेकिन अब आपमें भी सच्चा प्यार पाने की इच्छा जाग उठी है।  आपको थोडा जल्दी गुस्सा आ जाता है।  यह आपके सच्चा रिश्ता बनाने के रास्ते में बाधा का काम करता है।  अपने मूड के बदलावों पर नियंत्रण रखें और बहुत जल्द आपको किसी बहुत अच्छे व्यक्ति का साथ मिल सकता है। 
 
कुछ दिनों से आपके कार्य क्षेत्र में चीज़े आपके अनुसार नहीं चल रही थी परन्तु अब कुछ सुधार आने की उम्मीद है।   आपको ये याद रखना होगा की कार्य क्षेत्र के मित्रो के साथ मैत्रीपूर्ण व्ययहार रखने से आप शांति से काम में सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं।   अगर आप थोड़ी सी नरमी दिखाए तो कार्य क्षेत्र के मित्रो के साथ आप शांत माहौल का मजा ले सकते है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »