29 Mar 2024, 00:42:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:15AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा।अपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें।अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें। महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें।
 
आपको संक्रमणों की काफी आशंका है।इसीलिए अब यह बहुत जरूरी है कि आप अपने छोटे –मोटे दैनिक प्रयोग की चीजें जैसे साबुन ,तौलिया अलग ही रखें। यहाँ तक कि एक ही कंघी का प्रयोग करने से भी संक्रमण हो सकता है।आपको अपनी सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए विटामिन सप्लीमेंट लेने चाहियें। संक्रमणों की आशंका से बचने के लिए अपने घर में बहुत अच्छे से साफ़-सफाई रखें।
 
आप जहां कहीं भी जाते हैं आपको अपने बीते हुए दिनों की याद दिलाने वाला कुछ न कुछ मिल ही जाता है जहां आपने अपने प्रियतम के साथ प्यार भरा समय बिताया था।यह तो कहा ही जा सकता है कि अब वह पुरानी बात नही रही है। उन बातों के लिए अपना मन दुखी न करें ,कुछ चीजों को चाहते हुए भी नही बदला जा सकता इसीलिए उन्हें वैसे ही रहने दें जैसी वे हैं।
 
आज आप अपने संबंधित काम में गंभीर रूप से तनाव से प्रभावित हो सकते हैं। आंतरिक दबाव आपके सिर चढ़ कर बोलेगा और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपके पास आवश्यक समय की कमी हो सकती है , लेकिन आप इसमें कुछ भी नहीं कर सकते है इसलिये इस समय को आसानी से निकालने का प्रयास करें। आपको एक ऐसे व्यक्ति की बात सुननी पड़ सकती है , जो की आपको मिलनसार नहीं लगता , लेकिन व्यावसायिक कारणों के लिए यह आपको करना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »