29 Mar 2024, 01:22:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:11AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है। नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं।हालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है।इसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। अफवाहों से बचें और आनंद उठायें।
 
आप सामान्यत सेहत का ध्यान रखते हैं लेकिन आप पिछले कुछ समय से लापरवाही बरत रहे हैं। आज आपको जबरदस्ती खुद को बिस्तर से बाहर खीचकर व्यायाम में लगाना होगा। आपके लिए भविष्य में काफी कुछ है और आप उसका फायदा केवल तभी उठा पायेंगे जब आप स्वस्थ होंगे।आज अपना फिटनेस कार्यक्रम घर से शुरू कर सकते हैं।
 
आज जो अकेले हैं .उनकी किस्मत उनका काफी साथ देगी। आपको अपना साथी आध्यात्मिक या खेलों से सम्बंधित जगहों पर मिल सकता है। जो पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं ,उन्हें कुछ दिनों के लिए इससे अवकाश लेकर ऐसी चीजों के लिए समय निकालना चाहिए जिसके लिए सामान्यत उन्हें समय नही मिल पाता और जो उनके मनपसंद काम हैं। कभी कभी दो लोगों को एक दूसरे के साथ की कीमत अलग रहकर समझ में आती है।
 
आज्ञाकारी होना अच्छा है, लेकिन दूसरों के मुताबिक कार्य करना सही नहीं है। आप और आपके विचार सब से अलग है।आपको जो सही लगे वह करे और लोगो की बातो में आने से बचे। आप अपने व्यय योजना में अपने खर्चो को कम करने की कोशिश कर रहे है ताकि सकारात्मक वित्तीय बदलाव आये , इसलिए आगे बढे और योजना को अंजाम दे !
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »