19 Apr 2024, 11:21:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 25 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2022 7:39PM | Updated Date: Jan 24 2022 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं ǀ काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा ǀ आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें ǀ
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
आपको आज अपनी शारीरिक शक्ति की परीक्षा नही लेनी चाहिए लेकिन आपकी गर्दन और कमर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है |जिनको पहले कभी कोई चोट लगी होगी या गठिया बाय से परेशान व्यक्तियों को ज्यादा तकलीफ महसूस हो सकती है |इसीलिए आज कोई अधिक शारीरिक मेहनत वाला काम न करें |आज आपको आराम करना चाहिए | आप हल्का फुल्का योग कर सकते हैं लेकिन आपको ऐसा किसी प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की देखरेख में ही करना चाहिए |
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
 
आपका कोई नजदीकी आपके और करीब आना चाहता है लेकिन आप इसे बस दोस्ती तक रखना चाहते हैं | अगर आप इस आदमी को खुलकर अपनी भावनाएं बता देंगे तो अच्छा रहेगा हालाँकि इस आदमी से आपको बहुत प्यार और देखभाल भी मिली है और इसने कई बार आपके कठिन समय में आपका ध्यान रखा है | मेरी सलाह यह है कि आप अपने फैसले के बारे में दुबारा सोच लें |
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
 
आपके कार्यस्थल पर तनाव का माहौल है। यह तनाव का माहौल आपकी वजह से नहीं बल्कि , व्यापार में कुछ भारी नुकसान की वजह से हो सकता है। अपने आप में नकारात्मक ऊर्जा न भरे बल्कि इसके बजाय नकारात्मक विचारों की इस लहर के घेरे में आ रहे हैं, उन सभी लोगो को प्रेरित करने का प्रयास करें। आपके खर्चो का प्रबंधन करने के लिए विभिन्न स्रोतों से आवश्यक धन की प्राप्ति होगी ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »