19 Apr 2024, 03:55:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 21 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2022 8:15PM | Updated Date: Jan 20 2022 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
 
आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे ǀआप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा ǀ
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
जब तक आप दूसरों को अच्छी तरह खाना नही खिला लेते आपको तसल्ली नही होती लेकिन इतना ही ध्यान आपको अपना खुद का भी तो रखना चाहिए |अच्छा खाना खाएं,अच्छी नींद लें और खूब आराम करें जिसकी आपके शरीर को लम्बे समय से जरूरत है |कुकिंग क्लासेज ले सकते हैं ताकि आपको अपना मनपसंद खाना तैयार करने और खाने की प्रेरणा मिले | जहां जरुरत नही है वहा बिना बात अपने स्वास्थ्य की चिंता कर व्यर्थ तनाव न पालें |
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
 
आप इस समय कुछ निराश अनुभव कर रहे हैं | आप विपरीत लिंग के कई सारे बन्दों के साथ डेट कर चुके हैं फिर भी आपको अभी तक कोई अपनी पसंद का नही मिला है | परिवार से भी आप पर विवाह कर लेने का दबाव है | अपने परिवारवालों को यह समझाने की कोशिश करें कि आप सही आदमी के लिए प्रतीक्षा करना चाहते हैं और इसीलिए वे आपको अभी के लिए सिंगल होने का भी पूरा मजा लेने दें |
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
 
सौहार्द और सार्वभौमिक जयकार का माहौल आज आपके कार्यस्थल में रहेगा और आप जिस कार्य को करने में आम तौर पर नफरत करते है उसे आप आनंद के साथ करेंगे । आज आप अपने कार्य के लिए नए उत्साह एवं ऊर्जा पाएंगे और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अपने सहयोगियों से सक्रिय समर्थन की प्राप्ति होने की भी संभावना प्रबल है। आज अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए एक अनुकूल समय है और समय रहते आप इसे पूरा कर सकते है ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »