24 Apr 2024, 18:35:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 30 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 9:05PM | Updated Date: Jul 29 2021 9:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं। प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें। अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें। अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें। आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जिन मानसिक चिंताओं और कई तरह के दबावों के कारण आप पिछले कुछ समय से परेशान हैं ,उनसे राहत पाने के लिए आधात्मिक उपायों और तरीकों का सहारा लें। इससे आपको बहुत फायदा होगा ,यहां तक कि जीवन के प्रति आपका नजरिया भी बदल जाएगा। किसी फिटनेस कार्यक्रम में अपन अनाम दर्ज करा लें और आप पायेंगे की फायदेमंद होने के साथ साथ कुछेक अभ्यास कर लेना मुश्किल नही है। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
शायद आप जितना संभाल सकते हैं आपके पास फिलहाल उससे कहीं ज्यादा है। आपके पास काफी काम होने के साथ साथ कई सारे अफेयर भी हैं। इनके चलते आपको अपने काम के साथ समझौता करना पड़ सकता है जिससे आपको भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और आपके पास जो है उसी में तसल्ली रखें। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि , आप अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में स्थापित हैं पर आज आप अपने काम में बैचैनी महसूस कर सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर आप में असंतोष की भावना आज आपको परेशान कर सकती है हालांकि, अभी अपनी नौकरी छोड़ने का कदम बेवकूफी भरा होगा। ये क्षणिक भावनाए हैं जिससे आप गुमराह हो सकते है इसलिए आज किसी भी प्रमुख कैरियर निर्णय लेने से बचें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »