29 Mar 2024, 18:49:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

'मकर' राशि के जातकों का साप्‍तहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 12:15AM | Updated Date: Mar 8 2021 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल : आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें। दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें। थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे। 

मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आज आप जरुर किसी अभ्यास कक्षा या नियमित व्यायाम में भाग लेंगे। अगर आप पिछले कुछ दिनों से अपने स्टैमिना में सुधार करने या वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शुरुआत के लिए आज से बेहतर दिन नही हो सकता। आपको अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी संकल्प को बनाये रखने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। आप पहले से भी अधिक सख्त कार्यक्रम अपने लिए चुन सकते हैं। 

मकर प्यार और संबंध राशिफल : आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज की जरुरत होगी। बहुत सारे मुद्दों पर बात न करें क्योंकि इससे आपके सम्बन्ध की शांति भंग हो सकती है। यहाँ तक कि बहुत छोटी छोटी असहमतियां भी गंभीर विवादों का रूप धारण कर सकती हैं। आज चुप रहना ही बेहतरीन उपाय होगा। शान्ति बनाये रखकर अपने सम्बन्ध की सहज शक्ति में विश्वास रखें ,मुश्किल समय भी गुजर जाएगा। 

मकर कैरियर और धन राशिफल : आज आप एक दार्शनिक मुद्रा में रहेंगे और गहरी सोच वाली ऐसी किसी भी नौकरी में आज आप सफलता को छुएंगे। शिक्षकों, वकीलों, दार्शनिकों, प्रचारकों और राजनेताओ के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन आपको सांसारिक एवं जीवन के गहरे सवालों के बीच ध्यान देने की जरूरत है। व्यावहारिक स्थिति से अपना मुख मोड़ना आज आपकी सबसे बड़ी समस्या है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »