20 Apr 2024, 02:48:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 27 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 12:14AM | Updated Date: Sep 27 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
खुशियाँ मनाने का समय है। आपके किसी करीबी की शादी है। इस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी। अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं। जो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने पैरों पर ध्यान देना होगा। आप ऐसी नौकरी करते हैं,जिसमे आपको पैरों का बहुत प्रयोग करना पड़ता है,इसीलिए आपको और भी अधिक ख्याल रखना है। जूते और जुराब नियमित रूप से पहनें। अगर कुछ दर्द महसूस हो तो आधे घंटे तक पैरों पर मसाज करें या पैरों को गरम पानी में डुबोकर रखें। अगर दर्द बढ़ जाए तो नजदीकी डॉक्टर से सलाह करें। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि आप बहुत रोमांटिक और भावनात्मक महसूस करेंगे। आप अभी तक प्यार के मामले में कोई भी जरुरत होने पर केवल बोलकर ही काम चलाते रहे हैं लेकिन अब आप इन जरूरतों के लिए खुद को दिल से समर्पित करने के लिए तैयार हैं। कुछ करने की आपकी यह दिली पुकार आपको बहुत महत्वपूर्ण समय पर समझ आई है और अगर आप अपने प्रेम सम्बन्ध को आगे बढाना चाहते हैं तो आपको बिना देर किये गंभीर हो जाना चाहिए। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन हालाँकि आप अपनी नौकरी और कार्य क्षेत्र से काफी संतुष्ट है परन्तु क्रोध के कारण आप अपना आपा खो सकते है और किसी सहकर्मी से आप विवाद में फँस सकते है। इन घटनाओ की वहज से कोई लापरवाही भरा निर्णय न ले जो की आपके लिए अच्छा न हो। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आप इन घटनाओ की वहज से ऐसी नौकरी छोड़ सकते है जिससे आप काफी संतुष्ठ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »