19 Mar 2024, 14:26:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

21 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, सिर्फ इतने साल से कम लोगों को अनुमति...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 11:35AM | Updated Date: Jun 7 2020 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में इस साल की अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त को तक चलेगी। यह 15 दिनों की अवधि की होगी। इस बात की अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने पुष्टि की है, जो जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में समुद्र तल से 3,880 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर में यात्रा के मामलों का प्रबंधन करता है। यात्रा के लिए 'प्रथम पूजा' शुक्रवार को आयोजित की गई। कोरोना वायरस के कारण इस बार यात्रा की अवधि में कटौती की गई है। साधुओं को छोड़कर अन्य तीर्थयात्रियों में 55 वर्ष से कम उम्र के लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। यात्रा करने वाले सभी लोगों के पास कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र होने चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »