29 Mar 2024, 19:22:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बुध ग्रह का आज होगा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों के लिए कितना रहेगा शुभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 10:05AM | Updated Date: May 25 2020 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोमवार यानि आज बुध ग्रह वृषभ राशि से अपनी मिथुन राशि में जा रहे हैं, जहां वह 2 अगस्त तक रहेंगे। बुध ग्रह के इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास व साहस में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक पक्ष बढ़िया रहेगा और आय के स्रोत बनेंगे। मिथुन राशि वालों के पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी क्योंकि यह बुध की अपनी राशि है।

कर्क राशि वालों के खर्चे तो बढ़ेंगे लेकिन शत्रु कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

सिंह राशि वालों के लिए भी यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा और उन्हें शुभ फल मिलेंगे।

कन्या राशि वालों के देर से रुके हुए काम पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि वालों का समाज में रुतबा बढ़ेगा और प्रमोशन के भी योग हैं।

वृश्चिक राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहना होगा लेकिन धन आमदनी बढ़िया रहेगी।

धनु राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा हालांकि व्यापार में स्थितियां पक्ष में आती दिखेंगी।

मकर राशि वालों के खिलाफ शत्रु पक्ष उछल कूद कर सकता है लेकिन शत्रु पक्ष को खास सफलता नहीं मिलेगी।

कुंभ राशि वालों को संतान के स्वास्थ्य पक्ष की चिंता हो सकती है। अनावश्यक विवाद से बचना होगा।

मीन राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा और परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »