28 Mar 2024, 17:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सुबह 3 से 5 बजे के बीच खुलती है जिस किसी की नींद, वो एक बार जरूर पढ़े ये खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 9:56AM | Updated Date: May 25 2020 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई बार ऐसा होता है कि रात को सोने के बाद अचानक व्यक्ति की नींद खुल जाती है। जी हां ऐसे में कुछ लोग इसे आदत समझ कर नजर अंदाज कर देते है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस दुनिया में कोई भी चीज बेवजह नहीं होती, बल्कि हर चीज के होने का कोई न कोई कारण जरूर होता है। बरहलाल आज हम आपको उन लोगो के बारे में कुछ खास बातें बताएंगे, जिनकी नींद तीन से पांच बजे के बीच खुल जाती है। हमें यकीन है कि आप भी इसके बारे में जान कर हैरान रह जायेंगे। शास्त्रों के अनुसार अगर आपकी नींद सुबह तीन से पांच बजे के बीच खुलती है, तो समझ लीजिये कि इसके पीछे किसी दिव्या शक्ति का खास इशारा छिपा हुआ है।

सुबह तीन से पांच बजे के बीच के समय को अमृत वेला कहा जाता है। ऐसे में इस दौरान कई अलौकिक शक्तियों का प्रवाह होता है। गौरतलब है कि यही अलौकिक शक्तियां आपको कुछ खास इशारा देना चाहती है और आपको इस इशारे को बस समझना है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि ये सकारात्मक शक्तियां इस समय केवल उन्ही लोगो को जगाती है, जिन्हे वे खुश देखना चाहती है। यानि अगर आपकी नींद तीन से पांच बजे के बीच खुलती है, तो इसका मतलब ये है कि ये शक्तियां आपको खुशियां देने का इशारा कर रही है। इसके इलावा सुबह तीन से पांच बजे के बीच जागने से व्यक्ति को धन और धान्य दोनों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर में खुशहाली भी आती है। वैसे भी सुबह उठना न केवल मन के लिए अच्छा होता है, बल्कि इससे हमारे शरीर को भी काफी लाभ होता है। जी हां जो लोग सुबह जल्दी उठते है, वो हमेशा ताजा यानि फ्रेश महसूस करते है। 

गौरतलब है कि अगर आपकी नींद भी इसी समय खुलती है, तो इसे नजर अंदाज करने की गलती न करे। जी हां कुदरत के इशारे को समझने की कोशिश कीजिये और अपनी जिंदगी में खुशियों को आने दीजिये। हालांकि कुछ लोग इन बातों पर यकीन नहीं करते और इन्हे अंध विश्वास का नाम देकर इसे नजर अंदाज करने की कोशिश करते है। मगर जो लोग इन बातों पर यकीन नहीं करते, उन्हें हम केवल इतना ही कहना चाहते है कि शास्त्रों में कोई भी बात बिना वजह नहीं कही जाती। वैसे भी सुबह का ये समय काफी भाग्यशाली होता है। ऐसे में अगर आपकी नींद सुबह के समय जल्दी खुलती है, तो इसका मतलब ये है कि आपका भाग्य भी जल्दी ही चमकने वाला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »