17 Apr 2024, 03:27:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन दो राशि के लोग बनते हैं सबसे खराब कपल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:21AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मेष और कर्क राशि
तेजतर्रार और दृढ़निश्चयी मेष राशि के लोग जब सौम्य राशिवालों के साथ रिश्ते में जाते हैं तो दिक्कतें ही आती हैं। कर्क राशि वाले लोग दूसरों का ख्याल रखने वाले और बेहद विनम्र स्वभाव के होते हैं। एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत स्वभाव होने के कारण इन्हें एक-दूसरे का साथ देने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मेष राशिवाले लोग जितने बहर्मुखी स्वभाव वाले होते हैं, मकर राशि के लोग उतने ही अंतर्मुखी होते हैं। 
 
वृषभ और सिंह राशि
वृषभ और सिंह ये दोनों स्वभाव से जिद्दी होते हैं। सिंह राशि वाले आत्मकेंद्रित होते हैं जिसकी वजह से सहज स्वभाव वाले वृषभ राशि वालों को दिक्कत होती है। सिंह राशि वालों को लाइमलाइट में रहना अच्छा लगता है जबकि वृषभ राशि वाले अपनी ही दुनिया में रहना चाहते हैं जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती है। 
 
मिथुन और कन्या
उत्साहित और जिज्ञासु स्वभाव के मिथुन राशि के लोगों को जरूरत से ज्यादा प्रैक्टिकल कन्या राशि वाले बोरिंग लगते हैं। मिथुन राशि वाले लोग मौजमस्ती और प्यार करने में यकीन रखते हैं तो कन्या राशि वालों की पहली प्राथमिकता उनका काम होती है। मिथुन राशि वाले अपना प्यार बेझिझक दिखाते हैं वहीं कन्या राशि वाले इस मामले में बहुत संकोची होते हैं। इस वजह से दोनों में तालमेल की कमी होती है।
 
कर्क और तुला राशि
कर्क राशि वाले लोग अपनी ईमानदारी, स्थिरता, उदारता और संवेदनशीलता की वजह से जाने जाते हैं जबकि तुला राशि के लोग ढुलमुल और दिखावटी स्वभाव वाले होते हैं. ये दोनों एक-दूसरे के साथ बिल्कुल बेमेल होते हैं। कर्क राशि वालों को तुला राशि वालों के साथ बहुत धैर्य से काम लेना होता है और ये धैर्य जब जवाब दे जाए तो रिश्ते खराब हो सकते हैं।
 
धनु और मीन
धनु राशि वाले लोग अपने नैतिक और दार्शनिक विचार के लिए जाने जाते हैं। धनु राशि वाले लोग अपने आसपास के माहौल को बिल्कुल खुशनुमा बना देते हैं और जबकि मीन राशि के लोग खुद में ही रहते हैं और इन्हें समझना मुश्किल होता है। मीन राशि के लोग जरूरत से ज्यादा भावुक होते हैं जिन्हें समझना धनु राशि वालों के लिए मुश्किल हो जाता है।
 
सिंह और वृश्चिक राशि
हंसी मजाक करने के शौकीन सिंह राशि वालों को जिद्दी स्वभाव वाले वृश्चिक राशि वालों से तालमेल बिठाने में बहुत कठिनाई होती है। सिंह राशि वाले अपने नेतृत्व करने की क्षमता की वजह से जाने जाते हैं और इसी आदत की वजह से वो हमेशा वृश्चिक राशि वालों के निशाने पर रहते हैं। दोनों के बीच आपस में बहुत तर्क होते हैं जो अक्सर ही लड़ाई में बदल जाती है। 
 
कन्या और धनु राशि
कन्या राशि वाले किसी भी काम को परफेक्शन के साथ करते हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद करते हैं। इनकी इसी आदत की वजह से आजाद विचारों वाले धनु राशि वालों को अपनी जिंदगी में दखल का एहसास होता रहता है। वो कन्या राशि वालों के साथ एक तरीके का दबाव महसूस करते हैं जिसकी वजह से इनका रिश्ता सही तरीके से नहीं चल पाता।
 
तुला और मकर राशि
तुला राशि के लोग खुले विचार वाले होते हैं और मकर राशि के लोग भी अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। मकर राशि के लोग कभी-कभी बिल्कुल सख्त हो जाते हैं जिसकी वजह से तुला राशि वालों को उनके साथ देने में दिक्कत महसूस होती है। ये दोनों राशि वाले एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल नहीं महसूस करते हैं।
 
वृश्चिक और कुंभ राशि
वृश्चिक और कुंभ राशि वाले स्वभाव से एक दूसरे के बिल्कुल उलट होते हैं. इन दोनों के रिश्ते में प्यार और ईमानदारी की कमी होती है। एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने और किसी भी तरह के निर्णय लेने में ये एकमत नहीं हो पाते हैं। इस वजह से इनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »