29 Mar 2024, 00:51:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

ससुराल में राज करती हैं इन 5 राशियों की लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:19AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या 
इस राशि की लड़कियों की खासियत होती है कि इन्हें अपनी बात मनवाने के हजार तरीके आते हैं और खास बात है कि पति भी हमेशा इनके काबू में रहते है। इनका मन काफी मासूम सा होता है। ये लड़कियां जिस भी घर में जाती हैं, वहां धन आगमन के नए नए द्वार खुलने लगते हैं। ये हर तरीके से यानी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर कुछ ना कुछ कर सबको खुश रखने की कोशिश करती हैं।
 
मेष 
मेष राशि की लड़कियां समझदारी से काम लेने वाली होती हैं। और ये दिल की काफी अच्छी होती हैं और हर किसी का सोच-समझकर सम्मान करती हैं। अपने अच्छे गुणों के चलते इनमें दूसरों को अपना बना लेने वाली खासियत होती हैं। दया व प्रेम से भरी इन राशि की लड़कियों के घर में आने से खुशहाली आ जाती है।
 
सिंह 
सिंह राशि की महिलाएं बेहद किस्मत वाली होती है। ऊर्जा और आत्मविश्वास की धनि होती है यह लड़कियां। इस राशि की लड़कियों को ढेर सारा प्‍यार मिलता है फिर चाहे वो ससुराल हो या मायका। इनकी एक खासियत है कि यह परिवार के हर सदस्य को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हैं, यहीं वजह है कि ससुराल वाले इन्हें पलकों पर बिठाकर रखती हैं।
 
वृषभ 
वृषभ राशि की लड़कियां सबसे आगे होती हैं क्योंकि यह जहां भी जाती हैं वहां का माहौल खुशनुमा बना देती हैं। जब भी किसी के साथ जुड़ती है तो दिल से जुड़ती हैं। इन राशि की लड़कियों के घर में आने करियर और बिजनेस में उन्नति होती हैं और ये परिवार को एक-जुट करके रखती हैं।
 
कर्क 
कर्क राशि की महिलाएं और लड़कियां स्वभाव से थोड़ी जिद्दी होती हैं। लेकिन हर किसी को भी अपना बनाने का हुनर होता है, क्योंकि इनका मन साफ होता है। कम पैसों में घर चलाना ये बखूबी जानती है। इस राशि की लड़कियां अपने पति की कोई भी बात नहीं टालती हैं और प्यार व जिद्द से उससे हर बात मनवा लेती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »