20 Apr 2024, 18:47:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नवमी की रात्रि से बन रहा कालसर्प योग, इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 12:01PM | Updated Date: Apr 2 2020 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवमी की रात्रि से बन रहा कालसर्प योग, जिसके कारण आपको अपने जीवन में अनेक बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपके ऊपर नाग देवता की कृपा दृष्टि सबसे अधिक बनी रहेगी। नाग देवता का नाम लेकर आप जो भी कार्य करेंगे, उस कार्य में आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। जिससे आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। बार-बार लगातार किया गया प्रयास के लिए लाभदायक रहेगा। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। अगर आप इसी तरह मन लगाकर कार्य करते रहे तो, आपको सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। 
 
वैवाहिक जीवन में दिनोंदिन प्यार बढ़ता जाएगा। नए प्रेमी प्रेमिका के संबंध बेहतर हो जाएंगे। कुछ समय के लिए मदिरापान करने वाले दोस्तों का साथ छोड़ देना आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित हो सकता है। आपके लिए आने वाला समय बेहद शुभ रहने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको निरंतर उपलब्धि मिलेगी। आपको आर्थिक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके कई वर्षों से अटके और रुके हुए काम का तेजी से सफलता के मार्ग पर अग्रसर होंगे। घर परिवार की बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप सभी लोगों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। 
 
ये है भाग्यशाली राशि- सिंह राशि, कन्या राशि, कुंभ राशि, वृश्चिक राशि।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »