28 Mar 2024, 17:07:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 29 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:27AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं। अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें। इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफें हो सकती हैं लेकिन कुछ सावधानियां रखने से आप आसानी से उनसे बच सकते हैं। जंक फ़ूड भी न खाएं क्योंकि उनसे पेट दर्द हो सकता है। आपको यह समझने की भी बहुत जरूरत है कि आपके जीवन में तनाव का कारण आपके काम नही बल्कि आपका खाना है। आज एक हेल्थ क्लास ज्वाइन कर लें ,इससे आपको लम्बे समय तक के लिए फायदा होगा। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत ख़ास है। आप अपने पुराने प्रेमी को वापस अपना लेंगे। यह सही है कि अलग होते हुए आपके बीच कुछ मतभेद जरूर थे। वापस एक साथ आने के बारे में अब भी आपको एक बार फिर से सोच लेना चाहिए क्योंकि आज का दिन कोई बड़ा फैसला करने के लिहाज से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता। आपको इस बारे में सोचने के लिए काफी समय मिल जाएगा। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपकी वित्तीय नियोजन और कड़ी मेहनत ने रंग दिखाया है। जो लोग पहले आप पर शक करते थे और आपके निर्णय से सहमत नहीं होते थे , वे आपके तर्क और दूरदर्शिता की आपकी शक्तियों से प्रभावित होंगे। वित्तीय सफलता की इस अवधि का आप आनंद लें। आज आप विलासिता से संभंधित वस्तुओ पर व्यय कर सकते है , जो आप लम्बे समय से करना चाह रहे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »