25 Apr 2024, 22:26:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का 28 तारीख का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 12:16AM | Updated Date: Feb 28 2020 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पिछले काफी समय से जिस अटके काम को करने की सोच रहे हैं वह आज होने की उम्मीद है। खासी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।  अपने प्रियजनों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें। सितारे कहते हैं की यदि आज कोई भी टकराव हुआ तो तुरंत बात बढ़ जायेगी। 
 
आज आप थोड़े से घमंड के मूड में रहेंगे।  अपनी इस साहसिक ऊर्जा को ऐसे लोगों का सामना करने के लिए बचाए रखें जो आपकी विश्वसनीयता पर आज संदेह जाहिर कर सकते हैं,लेकिन अगर आप खुद को उनकी बातों से प्रभावित होने देंगे तो आपकी तबियत खराब हो सकती है।  इन सबसे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप या तो किसी फिटनेस कार्यशाला में भाग लें या किसी कैंप में जाकर मजे करें। 
 
आपको बहुत दिनों से जिसका इन्तजार था वो आपके करीब है।  आप बहुत दिन से जो कल्पनाएँ कर रहे थे आज वे सच साबित हो सकती हैं।  आप इस सम्बन्ध में गंभीरता से आगे बढ़ेंगे और यह सामान्य से कहीं अधिक आगे जाएगा।  आपको इस सम्बन्ध को बनाये रखने के लिए जिन्दगी को बेह्तर बनाने के अन्य अवसरों को छोड़ना पड़ सकता है। 
 
आप सफलतापूर्वक अपने रचनात्मक कार्यो को खत्म करने में सक्षम होंगे। इस जश्न को मनाने के लिए आप एक पार्टी की मेजबानी की योजना भी बना सकते हैं और जिन्होंने भी इस यात्रा में आप का समर्थन किया एवं अपने विरोधियों को भी समारोह में आमंत्रित करें। अपनी कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए भी प्रयास करते रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »