18 Apr 2024, 16:14:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:17AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है।आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो।आपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा।आपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है।अभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था ,लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे।
 
आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में बदलाव के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आप आज नयी शारीरिक एक्सरसाइज और दुसरे कार्यकलाप शुरू कर सकते हैं।आज आपमें अपने स्वास्थ्य की विशेष देखभाल का जोश देखने को मिलेगा हालाँकि आपको यह भी समझना चाहिए कि आपका मानसिक स्वास्थ्य काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है और एक में दिक्कत होने पर दूसरा ठीक नही रह सकता।
 
आपको अपने पार्टनर के धीरज की परीक्षा नही लेनी चाहिए। वो आपकी कई बातों को लम्बे समय से सहन करते आ रहे हैं और आपको खुश करने की कोशिशों पर भी आपके ठंडे मिजाज के बावजूद आपसे अच्छा व्यवहार करते रहे हैं। अगर आपको एक बार कुछ बुरा लग भी गया तो भी उन्हें माफ़ कर दें। वो खुद भी अपनी गलतियों से शर्मिन्दा हैं और कभी दुबारा ऐसी गलती नही करेंगे।
 
जो लोग सेवा क्षेत्र में हैं , वे अपनी आय में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं हालाँकि अगर ऐसा नहीं होता है , तो आप खुलकर अपने विचारो को आवाज दे और ये सुनिश्चित रखे की इसे सुना जायेगा। काम का बोझ जो दिन के मध्य में ऊँचा रहेगा परन्तु उम्मीद है कि दिन के अंत तक वह कम होगा। आप अपने एक सुरक्षित भविष्य के लिए एक बीमा पॉलिसी में खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। ㅤ
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »