16 Apr 2024, 20:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इन 3 राशियों का चमकेगा बिजनेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 11:14AM | Updated Date: Oct 14 2019 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
शाम तक अच्छा दिन है। धन के लेन देन में सावधान रहें। दूध या दूध से बनी चीजों का दान करें। गुस्सा ना करें। आज आपको अपने जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। नए संपर्कों से भी लाभ होगा जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। व्यावसायिक व्यक्ति अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ देंगे। अगर आप कार्यक्षेत्र में तनाव लेंगे, तो इससे आपके अलावा किसी और का नुक़सान नहीं होगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। खर्चा ज्यादा हो सकता है। कुछ लोग आपकी मेहनत का क्रेडिट खुद लेने की कोशिश करेंगे। अपनी स्थिति सबके सामने स्पष्ट करने से बचें।
 
वृषभ
दिन अच्छा है। लाभ होगा। काम बनेंगे। मेहनत ज्यादा करनी होगी। निराशा भी होगी। सोच समझकर बोलें। दूध या दूध से बनी चीज दान करें। आज आलस का अनुभव होगा। कुछ करने की इच्छा नहीं होगी। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ेगी। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। लेन-देन संभलकर करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे। और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। नए मकान खरीदने का मन बनेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। सेहत में थोड़ा सुधार हो सकता है।
 
मिथुन
दोस्तों से अच्छा व्यवहार करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। आलू दान करें। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। किसी भी काम को करते समय अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।
 
कर्क
कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विघ्न आ सकता है। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। पारिवारिक सन्दर्भ में आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। आप आत्मविश्वास व मनोबल के लिहाज से आप काफी ऊंचे पायदान पर रहेंगे। आपका लक्ष्य से ध्यान हटेगा। धैर्य और संयम रखें। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा।
 
सिंह
आज कुछ लोग आपकी बुराई करेंगे और आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे तो फायदा होगा। आपको मेहनत भी करनी होगी। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। सफलता मिल सकती है।
 
कन्या
आज किसी खास मित्र के जीवन में आ जाने से आपके जीवन की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। आपके जीवन में खुशहाली दस्तक देने वाली है। आसपास या साथ के किसी इंसान को गलतफहमी भी हो सकती है। अधिकारी या बड़े लोगों से बातचीत में सावधानी रखें। बिना सोचे-समझे कही बात आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। कामकाज को लेकर की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। सीनियर से आपको मदद मिल सकती है। इंटरव्यू अच्छा रहेगा।
 
तुला
आज लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। नई साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है जो भविष्य में आपके लिए अति लाभदायक साबित होगा। शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में तेजी से सफलता हासिल करेंगे कोशिश करें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवत: प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। हालांकि, मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
 
वृश्चिक
आज अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी, किन्तु थकावट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आप प्रेम की तलाश में भावुक हो सकते हैं। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे।
 
धनु 
अपने प्रेमी व प्रेमिका के साथ प्यार भरे लम्हे बिताएंगे। आज शेयर मार्केट में निवेश ना करें। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।
 
मकर
जीवन के प्रति सकारात्मक विचार बनायें रखें। आज कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आपको अपार धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। किसी पसंदीदा व्यक्ति से भी संपर्क हो सकता है। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है।
 
कुंभ 
बिजनेस या नौकरी के टारगेट पूरे हो सकते हैं। दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापिस मिल सकता है। आज आपको अपने पारिवारिक सदस्य के साथ अच्छा तालमेल रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में और अधिक परिश्रम करेंगे। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है।
 
मीन
आज आप कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन होने से आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में सहायता करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन आज शुभ रहने वाला है। मित्रो के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »