29 Mar 2024, 04:10:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने दिखाई PMCares के वेंटिलेटर और PM मोदी में समानता, कहा- दोनों ही..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2021 12:44PM | Updated Date: May 17 2021 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी ने रौद्र रूप धारण किया हुआ है। वहीं कांग्रेस कोरोना की दूसरी लहर में उठी मेडिकल सुविधाओं और इंफ्रास्ट्र्क्चर की कमी को लेकर लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स के वेंटिलेटरों और और पीएम में कई समानताएं हैं। दोनों ही झूठे हैं और काम करने में फेल हैं।

PM मोदी पर राहुल का तंज : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, 'पीएम केयर्स के वेंटिलेटर और स्वयं प्रधानमंत्री में कई समानताएं हैं- दोनों का हद से ज्यादा झूठा प्रचार - दोनों ही अपना काम करने में फेल - जरूरत के समय, दोनों को ढूंढना मुश्किल है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »