24 Apr 2024, 18:38:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनू सूद से एक महिला ने लगाई गुहार, कहा - पार्लर पहुंचा दीजिए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 12:11AM | Updated Date: May 29 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद उनके घर पहुंचाने का नेक काम कर रहे हैं। हाल ही में सोनू ने ट्वीट कर लिखा था-‘मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में हैं और आप अपने घर जाना चाहते हैं, तो कृप्या इस नंबर पर कॉल करें- 18001213711 या अपना नाम और पता व्हाट्सऐप करें।
 
इसी बीच एक यूजर ने सोनू से कहा- “सोनू सूद क्या आप मदद कर सकते हैं। ढाई महीने से मैंने पार्लर नहीं देखा है। कृप्या मुझे सैलून तक पहुंचा दीजिए। केवल मजाक कर रही थी। आप एक सच्चे हीरो हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे। सोनू ने भी मजाक में इसका जवाब देते हुए कहा- सैलून जाकर क्या करोगे। उन्हें तो मैंने घर पहुंचा दिया. वहां जाना है तो बताओ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »