18 Apr 2024, 08:53:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मगरमच्छ बना मसीहा, नदी में डूबे बच्चे का शव परिवार को सौंपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2023 8:40PM | Updated Date: Jan 24 2023 8:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मगरमच्छों की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में होती है, जो जानवर तो जानवर, इंसानों को भी चीर-फाड़ कर खा जाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे की वीडियोज देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ पानी पीते जानवरों पर चुपके से हमला कर उनका झट से शिकार कर लेता है। यहां तक कि पानी के अंदर तो यह शेरों पर भी हमला करने से नहीं घबराता। ऐसे में भला इंसान इनके आगे क्या टिकेंगे। ये तो उन्हें नजदीक देखते ही उनपर हमला बोल देते हैं, पर सोशल मीडिया पर आजकल एक मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि इसमें मगरमच्छ किसी इंसान पर हमला करते नहीं बल्कि दरियादिली दिखाते नजर आता है।
 
दरअसल, वीडियो में एक मगरमच्छ एक छोटा बच्चा, जो मगरमच्छों से भरी नदी में डूब गया था, उसके शव को अपनी पीठ पर लेकर उसके परिवार वालों को सौंपता नजर आता है। परिवार वाले बच्चे को ढूंढने में नाकाम रहे थे, ऐसे में मगरमच्छ ने उनकी मदद की। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विशालकाय मगरमच्छ बच्चे के शरीर को अपनी पीठ पर लेकर कैसे तैर रहा है और तैरते-तैरते वह एक नाव के पास पहुंचता है, जहां मौजूद लोग बच्चे के शरीर को उसकी पीठ पर से उठा लेते हैं। इस तरह बच्चे के शरीर को उसके परिवार वालों को सौंप कर मगरमच्छ वहां से चला जाता है। आपने मगरमच्छों को इंसान पर हमला करते तो बहुत देखा होगा, लेकिन इस तरह दरियादिली दिखाते शायद ही किसी मगरमच्छ को देखा हो।
 
इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘एक विशालकाय मगरमच्छ अपनी पीठ पर डूबे हुए बच्चे के शरीर के साथ दिखाई देता है और उसे सौंप देता है। परिवार उसे इंडोनेशिया में एक मगरमच्छों से भरी नदी से खोजने में विफल रहा था’। महज 53 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 12 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी ने इस घटना को ‘अविश्वसनीय’ बताया है तो किसी ने ‘चमत्कार’। एक यूजर ने लिखा है, ‘ये प्रभु का चमत्कार है या स्वयं प्रभु इस रूप में आए हैं’।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »