04 May 2024, 01:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

चीन के गुआंग्डोंग में जहाज पुल से टकराकर डूबा, चार लोग लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2024 4:06PM | Updated Date: Apr 23 2024 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंग्डोंग के फोशान शहर में एक जहाज के पुल से टकराकर डूब जाने से चार लोग लापता हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना नदी में बाढ़ के प्रभाव के कारण जहाज के गलत संचालन की वजह से होने की आशंका है। जहाज में 4,900 टन से अधिक स्टील लदा हुआ था और यह सोमवार रात फूज़ौ, फुजियान प्रांत से गुआंग्डोंग के हेशान शहर की ओर जा रहा था। उसी दौरान, रात करीब 09:20 बजे जिउजियांग ब्रिज के एक खंभे से टकराकर फंस गया और बाद में लगभग 11:40 बजे डूब गया। इस पर 11 सदस्यीय चालक दल सवार था।

शहर के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार, चालक दल के सात सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि अन्य चार लापता हैं। स्थानीय सरकार ने मंगलवार सुबह नौ बजे तक खोज एवं बचाव के लिए 32 जहाजों और 400 से अधिक कर्मियों को भेजने में समुद्री, मत्स्य पालन और सामाजिक बचाव बलों को शामिल किया। घटना की जांच जारी है। विशेषज्ञों ने तुरंत पुल का प्रारंभिक निरीक्षण किया और पाया कि मुख्य संरचना को कोई स्पष्ट क्षति नहीं हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »