24 Apr 2024, 10:22:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी में है रूस: US अधिकारियों का दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2021 2:59PM | Updated Date: Dec 4 2021 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई को बेहद मुश्किल बनाने का संकल्प लिया है। बाइडेन ने यूक्रेन को लेकर रूसी उकसावे के बारे में लगातार चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि हमारा मकसद यूक्रेन में रूसी आक्रमण को रोकना है। अमेरिका खुफिया अधिकारियों की मानें तो रूस 2022 की शुरुआत में यूक्रेन पर सैन्य आक्रमण कर सकता है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस 1.75 लाख सैनिकों को तैनात करने पर काम कर रहा है। इन सैनिकों में से आधे पहले से ही यूक्रेन सीमा पर तैनात कर दिए गए हैं।
 
अमेरिकी अधिकारियों और पूर्व अमेरिकी दिप्लोमैट्स का कहना है कि पुतिन साफ तौर पर संभावित आक्रमण के लिए आधार तैयार कर रहे है। लेकिन यूक्रेन की सेना पिछले सालों की तुलना में आज बेहतर तरीके से तैयार है। पश्चिमी देशों द्वारा धमकी दिए गए प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाएंगे। हालांकि यह साफ नहीं है कि पुतिन का इरादा जोखिम भरे आक्रमण से गुजरने का है या नहीं। यूक्रेन के अधिकारियों ने भी चेतावनी दी है कि रूस अगले महीने आक्रमण कर सकता है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने बताया है कि यूक्रेन के पास रूसी सैनिकों की संख्या 94,300 है और इसमें जनवरी में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी संभव है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का अनुमान है कि सीमा के पास करीब 70,000 रूसी सैनिक तैनात हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »