03 May 2024, 21:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, सुहाना हुआ मौसम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2024 6:16PM | Updated Date: Apr 23 2024 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली-NCR में मंगलवार की शाम झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान तेजी से नीचे आया। हालांकि, बारिश की वजह से कई जगह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह लोग ट्रैफिक जाम से जूझते नजर आए। मंगलवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो साल के इस समय के मुताबिक सामान्य तापमान था। सुबह के समय दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 46 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने दिन के दौरान आसमान साफ रहने और शाम होते-होते तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया था। साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का ये सिलसिला अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर जारी रह सकता है। हालांकि, तापमान में कमी की संभावना नहीं जताई गई है। 25 अप्रैल को दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकल सकती है। बता दें कि इस बार अप्रैल महीने में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ने लगी है। दिन में सूर्य भगवान आग उगल रहे हैं। सुबह के समय तो कुछ मौसम ठीक रहता है, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में भयानक धूप निकल आती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »