30 Apr 2024, 05:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महू के आंबा चंदन में पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, तीन कर्मचारी झुलसे, राहत और बचाव कार्य हुआ शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2024 4:37PM | Updated Date: Apr 16 2024 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महू। आंबा चंदन गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर आग लग गई। यहां एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिसमें कई मजदूर चपेट में आए हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है। हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने इस फैक्ट्री की अनुमति पहले रद कर दी थी, उसके बाद भी बिना अनुमति के मजदूर पटाखे बना रहे थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। 

यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। घायलों को इलाज के लिए इंदौर के चोइथराम अस्पताल भेजा गया है। कुछ देर में कलेक्टर आशीष सिंह और तमाम अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »