27 Jul 2024, 15:44:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति के सुसाइड के बाद Paytm मैनेजर की पत्नी ने खाया जहर, हालत नाजुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2024 3:20PM | Updated Date: Feb 28 2024 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। इंदौर में आत्महत्या करने वाले पेटीएम कंपनी के मैनेजर गौरव गुप्ता की पत्नी मोहिनी ने ग्वालियर में जहर खा लिया है। बीते रोज ही गौरव का अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया गया। इसके बाद उनकी पत्नी डिप्रेशन में थी। इसके चलते पत्नी ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें जयारोग्य अस्पताल के आइसीयू में भर्ती करवाया गया। जनकगंज पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस यहां पहुंची। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत समाधिया कालोनी में रहने वाले पेटीएम मैनेजर गौरव गुप्ता अपनी पत्नी मोहिनी और बच्चों के साथ इंदौर में रह रहे थे। नौकरी जाने का खतरा था, इसलिए परेशान चल रहे थे। इसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर आत्म्हत्या कर ली थी। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर में ही किया गया था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके परिवार वालों का कहना है- पिछले पन्द्रह दिनों से पत्नी से भी तनाव चल रहा था। ग्वालियर में अंतिम संस्कार होने के बाद पत्नी ने चूहे मारने की दवा गटक ली। जब मोहिनी को उल्टियां होने लगी तो तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जयारोग्य अस्पताल के आइसीयू में भर्ती है। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बयान में बताया है- पति की मौत से व्यथित थी, इसलिए उसने अपनी जान देने की कोशिश की। पुलिस उसके स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रही है, इसके बाद और चर्चा की जाएगी। तहसीलदार को भी पुलिस की ओर से सूचना की गई है। जिससे वह कथन ले सकें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »