28 Mar 2024, 18:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2022 4:12PM | Updated Date: Mar 9 2022 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र मेें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक एवं प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनको जान से मारने की धमकी मिली है। सिंह ने बुधवार को ‘यूनीवार्ता’ से कहा “ मुझे जान से मारने की धमकी पिछले दो दिनों से मिल रही है। मेरे नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बनाया गया था। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मेरी सुरक्षा के लिए मेरे साथ सुरक्षाकर्मी चल रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि हिंदू युवा वाहिनी का प्रदेश प्रभारी एवं हिंदू के नाते उन्हे अपार जनसमर्थन मिल रहा है और वह 10 मार्च को दोबारा विधायक बनने जा रहे है। इस कारण विपक्षी हताश और निराश हैं और जान लेने का षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाएंगे। भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »