20 Apr 2024, 02:18:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चुनाव से पहले मुश्किल में सिद्धू: सलाहकार मुस्तफा के खिलाफ FIR लगा था ये आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2022 2:01PM | Updated Date: Jan 23 2022 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मुस्तफा पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप था। आपको बता दें कि मुस्तफा के भाषण का वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार उन पर हमलावर थी. मुस्तफा ने अपने भाषण में अल्लाह की कसम खाते हुए बड़े-बड़े बोल बोले थे। जब देश के जिम्मेदार पदों पर बैठ चुका शख्स ऐसी बातें करता है। तो उस पर सवाल खड़े होना लाजिमी हो जाता है। आपको बता दें कि मोहम्मद मुस्तफा कोई साधारण आदमी नहीं हैं। वो पुलिस महकमें में बड़े अधिकारी रह चुके हैं। मुस्तफा फिलहाल पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार और मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »