25 Apr 2024, 10:49:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में कोरोना के करीब सात हजार नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2022 12:03PM | Updated Date: Jan 17 2022 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब सात हजार नए मामले सामने आए हैं। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के छह हजार 970 नए मामले आए हैं। इनमें 83 पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में दाे हजार 106 लोग ठीक हुए हैं। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल एक्टिव केस 34 हजार 973 हैं। वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 9.10 फीसदी और रिकवरी रेट 94.38 फीसदी है। कल 77 हजार 322 सैंपल जांच हेतु लिए गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »