17 May 2024, 08:17:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हुंडई सर्विस सेंटर में नाबालिग कर्मचारी के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन, आंतें फटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2024 4:05PM | Updated Date: May 2 2024 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज इलाके के उदयगंज स्थित हुंडई सर्विस सेंटर में एक नाबालिग कर्मचारी के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है। आरोप है कि साथी कर्मचारियों ने 16 वर्षीय नाबालिग का हाथ-पैर हाथ बांधकार उसके पिछले प्राइवेट पार्ट में प्रेशर गन डालकर चालू कर दिया। प्रेशर के चलते ही पेट की आतें फट गई। युवक को गंभीर अहलात में मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। पीड़िता के भाई ने हुस्सैनगंज थाने में नजद तहरीर दी है।

तहरीर के मुताबिक आदित्य त्रिवेदी पिछले दो महीने से सर्विस सेंटर में काम कर रहा था। इस दौरान वहां काम करने वाले कुछ लड़के उसके साथ आए दिन मजाक और परेशान करते थे। भाई का आरोप है कि 29 अप्रैल की शाम 5 से 7 बजे के बीच चार लड़कों ने भाई का हाथ और पैर पकड़ लिया। इस बीच विकास शर्मा नमक कर्मचारी ने प्रेशर गन उसके पिछले प्राइवेट पार्ट में डाल कर चालू कर दिया। इस घटना के बाद आदित्य तुरंत बेहोश हो गया। कर्मचारियों ने ही उसे सिविल अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसे इंजेक्शन देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन आदित्य रात भर कराहता रहा। इसके बाद परिजन उसे लेकर लोक बंधू अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए केजीएमयू रेफर कर दिया।

केजीएमयू में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि प्रेशर गन की वजह से आदित्य की आंतें फैट गई हैं। डॉक्टरों ने 30 अप्रैल को ऑपरेशन किया, लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसीपी हजरतगंज ने बताया है कि इस मामले तहरीर प्राप्त हुई थी। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »